दो साल का मासूम बोरवेल में गिरा
विजयपुरा। कर्नाटक के लाचयान गांव में खेल समय एक मासूम बोरवेल में गिर गया। खबर मिलते ही बचाव टीम मौके पर पहुंच गई और बच्चे को बाहर निकालने के प्रयास शुरु कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार कर्नाटक के लाचयान गांव दो साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। यह हादसा बुधवार को उस समय हुआ जब बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। पुलिस ने बताया कि बच्चा 16 फुट गहरे बोरवेल में फंसा है और उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरु कर दिया गया है। बच्चे को बचाने का अभियान जारी है। मौके पर पुलिस दल, राजस्व अधिकारी, तालुक पंचायत के सदस्य और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारी मौजूद हैं।

निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त