जिले की पुलिसिंग में एसपी सिंह ने किया फेरबदल
बिलासपुर । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिसिंग में कसावट लाने पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बीते दिनों जिले के थाना प्रभारियों को इधर उधर शिफ्ट किया है। अलग अलग पार्ट में एसपी ने थाना प्रभारियों को नई तैनाती दी है वही शहर के सरकंडा थाना का इंचार्ज तोप सिंह नवरंग तो हाइवे रोड़ स्थित हिर्री थाना का प्रभार टीआई किशोर केवट को दिया है। मिली जानकारी के अनुसार एसपी सिंह ने आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले जिले में थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी किया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले की पुलिसिंग को टाइट करने एसपी ने थाना प्रभारियों के कामकाज में नए सिरे से फेरबदल किया है।
ये हुए इधर से उधर
तोप सिंह नवरंग को थाना सरकंडा, किशोर केवट को थाना हिर्री, राजेश चौहान को थाना बिल्हा, राजेश मिश्रा को एसीसीयू इंचार्ज, अभय सिंह बैंस को थाना सकरी, दामोदर मिश्रा को थाना चकरभाटा, हरीश टांडेकर को थाना तखतपुर, भारती मरकाम को थाना सिरगिट्टी, उमेश साहू को डीएसबी, रजनीश सिंह को थाना कोटा व गौरव सिंह को थाना सिविल लाइन (ट्रेनी डीएसपी) में प्रभारी बनाया गया है।

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट