बेमेतरा में शांतिपूर्ण होली, 13 फिक्स पॉइंट्स पर पुलिस का सख्त पहरा
बेमेतरा। में होली का त्योहार सुरक्षा के सख्त पहरे में मनाया गया। पुलिस प्रशासन ने शांति और सौहार्द्र बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। शहर और ग्रामीण अंचलों में पुलिस की पैनी नजर बनी रही।पुलिस महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार और एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का सहित पूरा अमला सुबह से ही मैदान में उतर गया था।
शहर में 13 फिक्स पॉइंट बनाकर जवानों को तैनात किया गया। इनमें बाजार पारा, मस्जिद मोहल्ला, पुराना बस स्टैंड, प्रताप चौक और नवागढ़ तिराहा जैसे प्रमुख स्थान शामिल थे। रेस्ट हाउस चौक, पांडे तालाब, कोबिया तिराहा, दुर्गा मंदिर चौक नयापारा, गश्ती चौक, सिंघौरी चौक और रांका मस्जिद पर भी ड्यूटी लगाई गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करती रहीं।
गौरव पथ, सदर सड़क, जय स्तंभ चौक, सिग्नल चौक, जिला अस्पताल सड़क और मिनीमाता चौक पर बाइक पेट्रोलिंग जारी रही। पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रखी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष ध्यान दिया गया।
होली के नाम पर उत्पात मचाने वालों को पुलिस ने साफ संदेश दिया। शराब पीकर वाहन चलाने, तीन सवारी, तेज रफ्तार और डरावने हॉर्न बजाने वालों पर कार्रवाई की गई। नकाब लगाकर घूमने वालों पर भी सख्त नजर रखी गई। कई स्थानों पर वाहनों की जांच कर नियम तोड़ने वालों को चेतावनी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहार की खुशियों में कोई खलल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद शहर में उत्साह कम नहीं हुआ। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी रंगों में सराबोर दिखे। ढोल की थाप पर युवा झूमते रहे और मोहल्लों में साउंड सिस्टम गूंजता रहा। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गिले-शिकवे भुलाए। प्रशासन ने बेमेतरा में होली शांति और सौहार्द्र के साथ मनाए जाने पर राहत की सांस ली।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल