पाकिस्तान ने चार आतंकियों को मार गिराया
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन में चार आतंकवादियों को मार गिराया। यह जानकारी सेना ने दी। सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के हवाले से शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना ने प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान हुई गोलीबारी में चार आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद हुए हैं।

खाड़ी संकट पर भारत का संतुलित रुख, कूटनीति से समाधान की वकालत
हार्ट अटैक की आशंका, एम्बुलेंस नहीं मिली — लोडर से अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग की मौत
सीएम का बड़ा अपडेट – जल्द हो सकती है घोषणाएं
दिल्ली में सीएम मोहन यादव की शाह से बैठक, नियुक्तियों को लेकर मंथन