सतनामी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कथा वाचक आशुतोष चैतन्य ने मांगी माफी, जानें पूरा मामला"
Bilaspur: बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में कथा वाचक आशुतोष चैतन्य महाराज के द्वारा सतनामी समाज के लिए किए आपत्तिजनक बातें कहे जाने का मामला सामने आया. जिसके बाद सतनामी समाज के लोगों से गुस्सा हैं. इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल भी बन गया था. वहीं मामला बढ़ने के बाद अब आशुतोष चैतन्य ने वीडियो जारी कर मांफी मांगी है.
सतनामी समाज के लिए कथा वाचक ने की थी आपत्तिजनक बातें
दरअसल तखतपुर के टिकरी पारा में चल रहे श्रीमद भागवत कथा महापुराण में व्यास पीठ से कथा वाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज के लिए आपत्तिजनक बातें की. वहीं सोशल मीडिया में कथा वाचक के प्रवचन का विवादित वीडियो भी हो रहा था.
समाज के लोगों ने थाने का किया घेराव
वीडियो वायरल होने के बाद समाज में भारी नाराजगी फैल गई. सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग तखतपुर थाने पहुंचकर घेराव करने लगे. प्रदर्शन के दौरान कथावाचक की गिरफ्तारी की मांग और नारेबाजी होती रही. समाज के लोगों का कहना है कि व्यासपीठ से की गई ऐसी बातें धार्मिक सौहार्द बिगाडऩे वाली हैं.
पुलिस ने दर्ज की FIR
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कथावाचक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. इधर पुलिस ने कथा स्थल टिकरीपारा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी. किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पंडाल और आसपास पुलिस बल तैनात थी.
कथा वाचक आशुतोष चैतन्य ने मांगी माफी
वहीं सतनामी समाज के बवाल के बाद कथा वाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने विडियो जारी कर सतनामी समाज के खिलाफ बोले गए आपत्तिजनक बोल के संबंध में माफी मांगी है. बता दें कि पुलिस ने इस मामले केस दर्ज किया है, वहीं सतनामी समाज गिरफ्तारी को लेकर भी मांग कर रहा रहा.

UP में कैबिनेट विस्तार की चर्चा गर्म, विनोद तावड़े आज करेंगे योगी आदित्यनाथ से अहम बैठक
मोनालिसा भाग गई है…’—पति का दावा, लोगों से खोजने की अपील
होर्मुज तनाव का असर भारत पर—ट्रंप के ऐलान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, निफ्टी 23,600 के नीचे
मिशन गिद्ध: भोपाल से उड़कर पाकिस्तान पहुंचा, 7 दिन में तय की 1274 KM दूरी—क्या है वजह?
भारत-ब्रिटेन FTA: मई से लागू हो सकता है समझौता, ऑटो और व्हिस्की पर टैक्स में बड़ी राहत