लोकसभा को लेकर चुनाव आयोग की दी जानकारी
भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में लोकसभा को लेकर चुनाव आयोग (इलेक्शन कमीशन) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि एमपी में 5 करोड़ 64 लाख 15 हजार 310 वोटर्स है। इनमें 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार 705 पुरुष और 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 महिला मतदाता है। इसी तरह 1237 थर्ड जेंडर मतदाता और 75 हजार 246 सर्विस वोटर्स है। एमपी की आबादी के 63 फीसदी लोग वोटर्स है।
इंदौर में सबसे ज्यादा 23 हजार 289 वोटर्स बढ़े है। दूसरे नंबर 18 हजार वोटर्स रायसेन और तीसरे नंबर पर 13 हजार उज्जैन में बढ़े है। प्रदेश में कुल 3 लाख 41 हजार 694 नए मतदाता बढ़े है। साल 2019 में 5 करोड़ 14 लाख वोटर्स थे। 5 साल में करीब 50 लाख वोटर्स बढ़े है।
युवा मतदाताओं में ज्यादा उत्साह
मतदाता पत्र बनाने के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। 1 अक्टूबर 2024 तक जो युवा 18 साल के हो रहे हैं उनसे एडवांस आवेदन लिए गए है। ऐसे युवाओं की संख्या 50 हजार के करीब है। 6 जनवरी से पुनरीक्षण शुरू किया गया था। अंतिम प्रकाशन 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 है। 3 लाख 41 हजार 694 मतदाता बढ़े है। 13 और 20 को छुट्टी होने के बावजूद स्पेशल कैंप लगाए गए। बीएलओ ने घर घर विजिट किया। जोड़े नाम 7 लाख 64 हजार 668 और 3 लाख 72 हजार 74 नाम कटे हैं। संशोधन में 3 लाख 74 हजार 603 है। 14 लाख 60 हजार 661 निराकृत किए गए। 1 जनवरी 2024 की स्थिति में 18 साल से ऊपर के युवाओं को जोड़ा गया है।

एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार