राष्ट्रपति मुर्मु से मिले राज्यपाल पटेल
भोपाल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बुधवार को शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति मुर्मु को पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल पटेल ने उनका अभिनंदन किया।
राष्ट्रपति मुर्मु को राज्यपाल पटेल ने भारतीय प्रतिनिधि मण्डल के साथ श्रीलंका से पवित्र बौद्ध अवशेषों को भारत वापस लाने की अपनी यात्रा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रपति को राज्य की प्रगति से अवगत कराया तथा विकास के विभिन्न आयामों पर चर्चा की।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार