इंदौर के डायल-112 हीरोज
भोपाल : इंदौर जिले के थाना विजय नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय कार्यवाही से बेहोशी की हालत में मिले घायल बुजुर्ग को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया तथा परिजनों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया।
17 मई को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना विजय नगर क्षेत्र अंतर्गत एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े हुए हैं एवं तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही विजय नगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112 वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक श्री सुनील कुमार मालवीय, आरक्षक श्री करण चौधरी एवं पायलट श्री सचिन मौर्य ने मौके पर पहुँचकर पाया कि बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल थे तथा बातचीत करने की स्थिति में भी नहीं थे।
डायल-112 जवानों ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल घायल बुजुर्ग को डायल 112 वाहन में सुरक्षित बैठाकर अस्पताल पहुँचाया।
अस्पताल में भर्ती कराने के पश्चात भी डायल-112 टीम ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा बुजुर्ग की फोटो के माध्यम से उनके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया। पुलिस जवानों के त्वरित प्रयासों से बुजुर्ग के भतीजे से संपर्क स्थापित हुआ, जो सूचना मिलते ही अस्पताल पहुँचे। डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं समर्पित कार्यवाही से घायल बुजुर्ग को समय पर चिकित्सा सहायता एवं पारिवारिक सहयोग उपलब्ध कराया जा सका। डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आमजन, विशेषकर जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों की सहायता हेतु सदैव सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा