अमेरिका की सीरिया में 2 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक
वासिंगटन। अमेरिका ने सीरिया में आईएसआईएस और अलकायदा से जुड़े आतंकी ग्रुप्स के ठिकानों पर हमला किया। इसमें 37 आतंकी मारे गए हैं। अमेरिकी सेना ने कहा कि उन्होंने सीरिया में दो अलग-अलग दिन ऑपरेशन को अंजाम दिया।
यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक 16 सितंबर को मध्य सीरिया में आईएसआईएस के ट्रेनिंग सेंटर पर एयरस्ट्राइक की गई थी। इसमें 28 आतंकी मारे गए। इसके बाद अमेरिकी सेना ने 24 सितंबर को उत्तरी पश्चिमी सीरिया में हमला किया जिसमें अलकायदा ग्रुप के 9 आतंकी मारे गए। अमेरिकी सेना के मुताबिक हमले में अलकायदा संगठन से जुड़ा हुर्रस अल-दीन का एक टॉप कमांडर अब्द-अल-रऊफ मारा गया है। वह सीरिया में मिलिट्री ऑपरेशन्स की देखरेख करता था।

'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
होली और संस्कृति का संगम: झंग बिरादरी में 120 साल से चल रही रामलीला परंपरा
देर रात वारदात को अंजाम, सुबह खुली तो सामने आई घटना