बिलासपुर-दिल्ली उड़ान में अचानक मचा हड़कंप, इंजन से ईंधन रिसने पर इमरजेंसी लैंडिंग
बिलासपुर। बिलासपुर से प्रयागराज के रास्ते नई दिल्ली आ रही एलायंस एयर की फ्लाइट (9I 698) में उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई। मेरठ के समीप विमान के एक इंजन में आई तकनीकी समस्या के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित करना पड़ा, जिसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
इंजन में तकनीकी खराबी और आपात लैंडिंग
शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे बिलासपुर से रवाना हुई यह उड़ान प्रयागराज होते हुए दोपहर 12:33 बजे नई दिल्ली के लिए निकली थी। मेरठ के पास पहुँचने पर पायलट को विमान के बाएं इंजन में खराबी का आभास हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क साधा और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। सूचना मिलते ही इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दमकल गाड़ियों और एंबुलेंस के साथ आपातकालीन व्यवस्थाएं तैयार कर ली गईं।
सभी 54 यात्री सुरक्षित, डीजीसीए जांच के आदेश
विमान में क्रू मेंबर समेत कुल 54 लोग सवार थे। उड़ान के दौरान इंजन खराब होने की बात सामने आते ही यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया था, लेकिन पायलट की सूझबूझ से दोपहर करीब 2:15 बजे विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस तकनीकी खराबी के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

राशिफल 08 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जॉब कार्ड से शंकर लाल को मिली रोजगार की नई उम्मीद
नारायणपुर के 17 दिव्यांगजनों की जिंदगी में आया नया उजाला
प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत संकल्प सभा के माध्यम से देशवासियों से किया वर्चुअल संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई में फार्मा, मेडिकल डिवाइस सेक्टर के उद्योगपतियों से करेंगे संवाद