ईंधन की कीमतें स्थिर, शहरों में बरकरार अंतर
नई दिल्ली । तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम सुबह 6 बजे अपडेट कर दिए हैं। देशभर में ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है, लेकिन स्थानीय करों और शुल्कों के कारण विभिन्न शहरों में दाम अलग-अलग बने हुए हैं। घर से निकलने से पहले अपने शहर के ईंधन भाव जांच लेना हमेशा उचित रहता है। राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 पये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 111.31 रुपये और डीजल 97.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई और नोएडा जैसे शहरों में भी कीमतें लगभग अपरिवर्तित हैं, जहां पेट्रोल 107.77 रुपये (चेन्नई) और डीजल 99.55 रुपये (चेन्नई) है। सीएनजी की बात करें तो नई दिल्ली में यह 86.98 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है, जबकि मुंबई में 88 रुपये और चेन्नई में 99.5 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। हैदराबाद में सीएनजी 112 रुपये और अहमदाबाद में 94.02 रुपये प्रति किलो है।

आसियान सम्मेलन में भारत की धमक, पीएम मोदी के दौरे पर दुनिया की नजर
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से ठप हुई सेवाएं, डिजिटल आत्मनिर्भरता पर फिर छिड़ी बहस
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया छठ का पारण, घाटों पर उमड़ी भारी भीड़
बिना पारंपरिक ईंधन के उड़ान भरेगा चीन का इलेक्ट्रिक विमान, 19 यात्रियों की क्षमता
भोपाल-इंदौर मेट्रो में कारोबार का मौका, दुकानों के लिए मांगे गए आवेदन