पूर्व विश्व चैंपियन हाकिनेन को भारत में फॉर्मूला-1 मुकाबले फिर शुरु होने की उम्मीद
मुम्बई । फॉर्मूला-1 चालक और दो बार के विश्व चैंपियन फिनलैंड के मिका हाकिनेन को उम्मीद है कि भारत में मोटरस्पोर्ट के मुकाबले फिर शुरु होंगे। मिका ने कहा कि भारत के लोग भी फार्मूला-1 रेस देखना चाहते हैं। वहीं भारत सरकार भी देश में फॉर्मूला-1 की वापसी के लिए सक्रिय प्रयास कर रही है, जिससे इस खेल की देश में वापसी की संभावनाएं बढ़ी हैं। हाकिनेन ने कहा, भारत में कई साल पहले रेस का आयोजन हुआ था और तब से ही लोगों का इसे आपार समर्थन मिला था। वहीं भारत दौरो के बाद बाद मैंने महसूस किया कि भारत में फॉर्मूला-1 के प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है। भारतीय इतिहास में दो चालकों की फॉर्मूला-1 में भागीदारी का भी जिक्र किया, जो भारत में रेस आयोजित करने की आवश्यकता को और पुष्ट करता है।
हाकिनेन ने कहा कि भारत में फॉर्मूला-1 रेस का आयोजन केवल एक खेल आयोजन नहीं होगा, बल्कि इससे देश को आर्थिक लाभ भी होंगे। गौरतलब है कि भारत में फॉर्मूला-1 रेस का आयोजन 2011 से 2013 तक लगातार तीन वर्षों में किया गया था। इन सभी तीनों सत्रों में रेड बुल के लिए जर्मनी के सेबेस्टियन वेटल ने विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था। हाकिनेन जैसे दिग्गज के इस बयान से भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की बहस और तेज हो गयी है। मिका हाकिनेन ने रेड बुल की असाधारण प्रगति और मैक्स वेरस्टापेन के प्रभावशाली प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, मुझे भरोसा है कि सत्र की शुरुआत के मुकाबले मैक्स अब ज्यादा खुश होंगे। मैं इस बात से प्रभावित हूं कि रेड बुल की टीम ने इतने कम समय में अपने प्रदर्शन और कार के विकास में इतना सुधार कैसे किया। मैक्स एक शानदार ड्राइवर हैं। यह दर्शाता है कि एक पूर्व चैंपियन होने के नाते वे खेल की बारीकियों पर पैनी नजर रखते हैं।

बिना पारंपरिक ईंधन के उड़ान भरेगा चीन का इलेक्ट्रिक विमान, 19 यात्रियों की क्षमता
भोपाल-इंदौर मेट्रो में कारोबार का मौका, दुकानों के लिए मांगे गए आवेदन
मणिपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, छत्तीसगढ़ से भेजे गए 1000 CRPF जवान
बिरसा मुंडा जयंती समारोह में कांग्रेस की अनुपस्थिति पर बीजेपी ने जताई नाराजगी
भ्रष्टाचार उजागर करने वालों की सुरक्षा पर सवाल, 2014 के कानून पर मांगा जवाब