दक्षिणी ग्वाटेमाला में आया 6.0 तीव्रता का भूकंप, इमारतों को पहुंचा नुकसान, अल साल्वाडोर तक महसूस हुए झटके
मध्य अमेरिका के ग्वाटेमाला में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। ग्वाटेमाला की भूकंप विज्ञान एजेंसी ने कहा कि शुक्रवार देर रात ग्वाटेमाला के दक्षिणी प्रशांत तट पर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया।
एस्कुइंटला क्षेत्र में आया 6.0 तीव्रता का भूकंप
भूकंप विज्ञान एजेंसी के हवाले से बताया कि 6.0 तीव्रता वाला भूकंप एस्कुइंटला क्षेत्र में आया है। भूकंप के झटके पड़ोसी देश अल साल्वाडोर में भी किए गए हैं। हालांकि, भूकंप के कारण किसी को कई हानि नहीं पहुंची है।
इमारतों को पहुंचा नुकसान
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, शुक्रवार देर रात ग्वाटेमाला के दक्षिणी प्रशांत तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता तेज होने के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इसके साथ ही इमारतों को नुकसान की शुरुआती रिपोर्टें सामने आई है।
ग्वाटेमाला की आपातकालीन सेवा एजेंसी कॉनरेड ने कहा कि भूकंप के केंद्र के उत्तर-पश्चिम में सैन पाब्लो शहर में एक चर्च के सामने का हिस्सा गिर गया है।
आधी रात को आया भूकंप
अल साल्वाडोर के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके तेज थे। आधी रात को आए भूकंप के झटकों के कारण किसी के घायल होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। अधिकारी ने कहा कि वह हालातों पर नजर रख रहे हैं।
119 किमी की गहराई पर था भूकंप का केंद्र
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी है। उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र 119 किमी (73.9 मील) की गहराई पर था।

राशिफल 13 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुपोषण को सशक्त बना रहीं जमावाड़ा ग्राम की महिलाएं
लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी
किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव काफिला रुकवाकर पहुंचे स्कूल