गुजरात में BJP की बड़ी जीत: 2531 सीटों पर कब्जा, विपक्ष पीछे
अहमदाबाद: मंगलवार सुबह 9 बजे शुरू हुई मतगणना के बाद से ही भाजपा ने निर्णायक बढ़त बना ली थी। दोपहर तक आए नतीजों में पार्टी ने 15 में से 11 नगर निगमों पर कब्जा जमा लिया है, जबकि शेष 4 में भी वह भारी बढ़त के साथ जीत की ओर अग्रसर है।
1. नगर निगमों में भाजपा का क्लीन स्वीप
भाजपा ने नवगठित और अपग्रेड किए गए नगर निगमों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है:
-
मोरबी नगर निगम: भाजपा ने यहाँ की सभी 52 सीटों पर जीत दर्ज कर 'क्लीन स्वीप' किया है। कांग्रेस और आप यहाँ खाता भी नहीं खोल पाईं।
-
अहमदाबाद (AMC): 192 सीटों में से भाजपा 62 से अधिक सीटों पर जीत/बढ़त बना चुकी है। जोधुपर, थलतेज और गोता जैसे वार्डों में भाजपा का पूरा पैनल विजयी रहा है।
-
सूरत: यहाँ भाजपा ने 120 में से शुरुआती 23 सीटें जीत ली हैं। हालांकि, कांग्रेस ने यहाँ एक दशक बाद अपना खाता खोला है।


भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया