मारपीट के बाद पत्नी को छोड़ा दर-दर भटकने को मजबूर
जबलपुर|रांझी के करोंदी सीओडी क्षेत्र में रहने वाली महिला को शादी के 9 माह बाद ही पति पंकज यादव ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति द्वारा आटो खरीदने के लिए मायके से रुपया लाने के लिए कहता रहा, जब पत्नी ने मना किया तो प्रताडि़त करना शुरु कर दिया। पुलिस के अनुसार करोंदी सीओडी निवासी महिला की 4 जुलाई 2025 को मटामर स्थित कैलाशधाम मंदिर में पंकज यादव के साथ शादी हुई थी, शादी के वक्त मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। चार माह तक ससुराल में बहू को अच्छे से रखा गया, इसके बाद पति पंकज यादव घरेलू छेाटी छोटी बातों को लेकर उससे विवाद कर घर से निकालने की धमकी देने लगा। इसके बाद पति ने मायके से दूसरा आटो खरीदने के लिये एक लाख रूपये की मांग करने लगा। महिला ने जब मना किया तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। 4 अप्रेल को फिर आटो खरीदने के लिए एक लाख रुपए की मांग की गई, मना करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके पक्ष के लोगों ने पंकज को समझाने की कोशिश की लेकिन वह रुपए की मांग पर अड़ा रहा। यहां तक कि धमकी देने लगा। पति की प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने बीती रात रांझी थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी पंकज यादव की तलाश शुरु कर दी है।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर