नर्मदापुरम में तपिश बढ़ी, 40 डिग्री को छूा तापमान
भोपाल। मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है. प्रदेश में इन दिनों सूरज की तेज तपिश के कारण लू जैसे हालात बन गए हैं. शुक्रवार को नर्मदापुरम में लगातार दूसरे दिन भी तेज लू का असर देखने को मिला, जहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, जबकि 15,16 और 17 मार्च के दौरान प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से- ग्वालियर-चंबल, जबलपुर रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा
भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवायजरी जारी की है. विभाग ने सलाह दी है कि लोग दोपहर के समय बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें, पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी पिएं और घर के अंदर तापमान को कम रखने के लिए ओवन जैसे उपकरणों का उपयोग सीमित रखें।

चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन