भोपाल।  ये सोशल मीडिया का ही चमत्कार कह लीजिये, की ज़िलाबदर अपराधी अभिषेक जैन आज फ़ेसबुक पर स्वयंभू समाज सेवक बन गया है । कुछ समय पहले भोपाल और आस पास के जिलों से जिला-बदर होने के बाद अपना समय करने के लिए दिल्ली में नेताओं के बंगले-बंगले जाकर उनके साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहा है । इन्ही फोटो की फेसबुक पर डालकर लोगो को उनका करीबी बताकर रौब झाड़ता है । हालांकि नेताओं को शायद ये मालूम नहीं कि यह एक हिस्ट्रीशीटर है । जिलाबदर होने के बाद भी इसने कई लोगों को फ़ेसबुक पर अनर्गल वीडियो डालकर लोगो से अड़ीबाज़ी करता है । अपने ख़िलाफ़ कार्यवाही से बचने के लिए इसने दिल्ली में डेरा डाल लिया है । इसका मुख्य काम अवैध शराब की तस्करी, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को ठगना / अड़ीबाजी करना कथित एवं पैसो की बसूली करना है । अपराधी अभिषेक जैन दिल्ली में बैठकर सोशल मीडिया के माध्यम से फेसबुक पर कभी भी किसी बड़े कारोबारी या किसी भी आम आदमी के बारे में वीडियो, रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता है और स्वयं को सामाजिक कार्यकर्ता बताता है जबकि इसके कुकर्मों की सच्चाई कुछ इस प्रकार है।
 
अपराध की दुनिया में अभिषेक जैन जाना माना नाम है थाना पिपलानी भोपाल पुलिस के अपराध रजिस्टर में लिस्टेड गुंडे के देखा जा सकता है जिसके विरुद्ध थाना पिपलानी, ऐशबाग भोपाल व अन्य थानों में करीब एक  दर्जन से अधिक अपराध शराब तस्करी, अवैध हथियार, मारपीट के दर्ज है। वहीं आधा दर्जन facebook पर अड़ीबाजी की शिकायते जांच में है । अभिषेक किसी भी व्यक्ति को ठगने के लिये उसके बारे में भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट करता है संबंधित पर दबाब बनाकर पैसे बसूलना, का काम करता है एवं काम होने पर उसी पोस्ट को खंडन कर के डिलीट कर देता है। जिससे स्पष्ट है कि अभिषेक जैन अपने भेड़िया रुप को छुपाने के लिये सामाजिक कार्यकर्ता का मुखौटा पहनने की कोशिश कर रहा है । यही जिलाबदर बार बार मुख्यमत्री प्रधानमंत्री से मिलने का दावा करके लोगो को डराता है ।