एजबेस्टन में भारत का बदला पुराना इतिहास, 7 हार और 1 ड्रॉ के बाद पहली जीत
नई दिल्ली: टीम इंडिया ने एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 336 रन से हराकर 58 साल का सूखा खत्म कर दिया है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार इस मैदान पर टेस्ट जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।
एजबेस्टन में भारत ने अब तक आठ टेस्ट खेले थे, जिनमें सात में हार और एक मैच ड्रॉ रहा था। 1967 में इस मैदान पर भारत ने पहला टेस्ट खेला था, लेकिन जीत का इंतजार अब जाकर खत्म हुआ।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 587 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 407 रन बनाए। दूसरी पारी में भारत ने 6 विकेट पर 427 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड को 608 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। मेजबान टीम दूसरी पारी में सिर्फ 271 रन पर सिमट गई।
भारत की जीत में बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई। शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और केएल राहुल ने बेहतरीन पारियां खेलीं। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने इंग्लिश बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी।
तेज गेंदबाज आकाश दीप ने इस मैच में कुल 10 विकेट चटकाए — पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर उन्होंने करियर की सबसे बेहतरीन प्रदर्शन में से एक किया। उन्होंने इंग्लैंड के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज जेमी स्मिथ (88 रन) को आउट कर दूसरी पारी की शुरुआत की।
अब भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण