फिल्ममेकर विनोद छाबड़ा का निधन, इंडस्ट्री में छाया शोक
मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर विनोद छाबड़ा अब इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनका गुरूवार 5 जून को कैंसर की बीमारी से जूझने हुए निधन हो गया। वह 55 साल के थे। बता दें बीते दिनों टीवी एक्टर विभु राघवे का भी कैंसर से निधन हो गया था। अब दिग्गज फिल्ममेकर के निधन से हर कोई बेहद सदमे में हैं और उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहा है। इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
विनोद छाबड़ा का निधन मुंबई में हुआ। उनके निधन की खबर से फैंस और उनके चाहने वाले दुखी हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। बता दें हाल ही में टीवी एक्टर विभू राघव का भी कैंसर से निधन हुआ था। फिल्ममेकर का अंतिम संस्कार गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुंबई में ही उन्हें अखिरी विदाई दी गई।
बता दें, विनोद छाबड़ा ने न सिर्फ बॉलीवुड में ही नाम कमाया, बल्कि उन्होंने मलयालम, तमिल और तेलुगु, बंगाली सहित 20 से ज्यादा भाषाओं की फिल्में बनाई हैं। करीब 40 साल से विनोद इंडस्ट्री में काम कर रहे थे और उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी।

पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी