मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के पितृ पर्वत पर हनुमान जी के दर्शन कर की पूजा-अर्चना
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हनुमान जयंती पर इंदौर के प्रसिद्ध पितृ पर्वत पर हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौ-माता का पूजन भी किया। नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव,विधायकद्वय रमेश मेंदोला तथा मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर की परिक्रमा कर हनुमान जी की विशाल मूर्ति के दर्शन किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा परिक्रमावासी अवधूत दादा गुरु जी के दर्शन भी किये । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पितृ पर्वत परिसर में जी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की भजन मंडली द्वारा किये जा रहे हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी सराहना की और हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पितृ पर्वत में अशोक का पौधा भी लगाया।

राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का