न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, कप्तान टॉम लैथम पाकिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर
NZ vs PAK: IPL 2025 सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है. अभी तक सिर्फ 6 मैच खेले गए हैं लेकिन पूरे क्रिकेट जगत में फिलहाल इसकी ही चर्चा हो रही है. हर किसी की नजरें दुनिया की सबसे बड़ी लीग में चल रहे एक्शन पर ही टिकी हुई हैं. मगर IPL से अलग न्यूजीलैंड में इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेला जा रहा है, जहां मेजबान टीम का सामना पाकिस्तान से हो रहा है. दोनों के बीच T20 सीरीज खत्म होने के बाद अब वनडे सीरीज खेली जानी है. लेकिन उससे ठीक पहले एक दिग्गज खिलाड़ी चोटिल हो गया है. सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम का हाथ टूट गया है, जिसके कारण वो पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं.
मैच से पहले हाथ में फ्रैक्चर
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच शनिवार 29 मार्च से तीन वनडे मैच की सीरीज शुरू हो रही है. इस सीरीज से पहले कीवी टीम को ये बुरी खबर मिली है. न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से गुरुवार 27 मार्च को ये जानकारी दी गई. टीम की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में बताया गया कि कप्तान लैथम को इस सीरीज की तैयारी के लिए प्रैक्टिस के दौरान हाथ में चोट लग गई थी. उनके हाथ का एक्स-रे करने पर दिखा कि हाथ में फ्रैक्चर है. इसके चलते वो अगले कई दिनों के लिए क्रिकेट एक्शन से दूर हो गए हैं.
लैथम को मिचेल सैंटनर की जगह टीम की कमान मिली थी, जो इस वक्त IPL में व्यस्त हैं. लैथम हाल ही में न्यूजीलैंड की चैंपियंस ट्रॉफी टीम का हिस्सा थे, जहां उसे खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा था. उस फाइनल के बाद लैथम का ये पहला ही मैच होने जा रहा था. मगर अब उनकी वापसी में कुछ और दिन लगेंगे. लैथम की गैरहाजिरी में अनुभवी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल न्यूजीलैंड टीम की कमान संभालेंगे. ब्रेसवेल की कप्तानी में ही न्यूजीलैंड ने बुधवार 26 मार्च को पाकिस्तान को आखिरी T20 मैच में 8 विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने ये सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी.
ये खिलाड़ी भी होगा बाहर
लैथम की जगह लेने के लिए कीवी टीम में हेनरी निकोल्स की वापसी हुई है. वहीं मिच हे अब लैथम की गैरहाजिरी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. मिच हे हाल ही में T20 सीरीज का भी हिस्सा थे. मगर सिर्फ लैथम ही नहीं, बल्कि इस सीरीज के आखिरी दो मैच के लिए न्यूजीलैंड को बल्लेबाज विल यंग की कमी भी खलेगी. बेहतरीन फॉर्म में चल रहे यंग को उनके पहले बच्चे के जन्म के लिए छुट्टी दी गई है. वो ये वक्त अपनी पत्नी के साथ बिताएंगे और इसके चलते सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच से बाहर रहेंगे. उनके कवर के तौर पर रीस मारियू को पहली बार कीवी टीम से बुलावा आया है.

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव