9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई नक्सली वारदातों में शामिल इन नक्सलियों पर था 26 लाख का इनाम
सुकमा: सरकार के नक्सल ऑपरेशन को बड़ी सफलता मिली है। कोंटा ब्लॉक में लंबे समय से नक्सल संगठन में सक्रिय वेट्टी कन्नी समेत 26 लाख के इनामी 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष सरेंडर करने वाले 9 नक्सलियों में 6 महिला नक्सली हैं। ये सभी नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं।
नक्सल बटालियन में सक्रिय एक नक्सली ने भी सरेंडर किया है। इस दौरान सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि लगातार ऑपरेशन और कैंप खुलने से प्रभावित होकर 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें बटालियन नंबर वन के अलावा जगरमुंडा इलाके में शामिल नक्सली भी शामिल हैं। इन्होंने नक्सलियों की खोखली विचारधारा को त्यागकर सरेंडर किया है। इन्हें सरकार की सरेंडर नीतियों का लाभ दिया जाएगा।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव