सीनियर आईएएस अधिकारी अजय सेठ की वित्त सचिव के रूप में नियुक्ति का ऐलान
सीनियर ब्यूरोक्रेट अजय सेठ को सोमवार को नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक आदेश में ये जानकारी दी गई। कर्नाटक कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अजय सेठ वर्तमान में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव हैं। कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अजय सेठ को वित्त सचिव नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। बताते चलें कि अजय सेठ को तुहिन कांत पांडेय की जगह ये पद दिया जा रहा है। अभी हाल ही में तुहिन कांत पांडेय को माधबी पुरी बुच के स्थान पर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। सेबी का नया चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद से ही वित्त सचिव का पद खाली हो गया था।
कौन बनता है भारत का वित्त सचिव
तुहिन कांत पांडेय ने सितंबर, 2024 में देश के वित्त सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। वित्त सचिव के रूप में सेवाएं देने के बाद उन्होंने 1 मार्च, 2025 से सेबी प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला था। स्थापित परंपरा के मुताबिक, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अलग-अलग विभागों में तैनात सचिवों में से सबसे सीनियर सचिव को ही वित्त सचिव के पद पर नियुक्त किया जाता है। बताते चलें कि अजय सेठ को इससे पहले मार्च में राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
2013 में प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं अजय सेठ
अजय सेठ ने आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया हुआ है। इसके अलावा, उन्होंने एटेनियो डी मनीला यूनिवर्सिटी से एमबीए भी किया हुआ है। देश के नए वित्त सचिव के पास प्रशासनिक सेवाओं में 3 दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर में पब्लिक फाइनेंस, टैक्सेशन और सोशल सेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हालांकि, कर्नाटक के कमर्शियल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन को बदलने के लिए अजय सेठ को विशेष पहचान मिली थी। साल 2013 में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए उन्हें प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

वैश्विक मंच पर Subrahmanyam Jaishankar ने आर्थिक साझेदारी को दी प्राथमिकता
Bharatiya Janata Party एक्शन मोड में, Amit Shah बंगाल तो JP Nadda असम संभालेंगे
18 साल के सफर का अंत, RCB से हुआ ऐतिहासिक अलगाव
बेटी को गले लगाते ही भूल जाता हूं दर्द और चिंता: KL Rahul
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी