CGPSC 2024: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के परिणाम जारी, 3 हजार 737 अभ्यर्थी चयनित
रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में कुल 3,737 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए हुआ है। CGPSC द्वारा कुल 246 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी, जिसके लिए 1.58 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। चयनित अभ्यर्थियों की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जून 2024 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए अगला महत्वपूर्ण पड़ाव होगी। CGPSC 2024 प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 1.58 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 3,737 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। अब चयनित अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।

वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश