भोपाल नगरीय पुलिस ने त्योहारों को लेकर निकाला फ्लैग मार्च
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नगरीय पुलिस अलर्ट मोड पर है. होली व अन्य त्योहारों के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें पुलिस कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी और 300 से ज्यादा पुलिस जवान शामिल रहे. तकरीबन 40 किलोमीटर के दायरे में निकालए गए फ्लेग मार्च से त्योहार होलिका दहन, धुलेंडी, रंगपंचमी, रमजान, ईद आदि को शांतिपूर्ण रूप से मनाने का संदेश दिया गया.
रंग में भंग किया तो जाएंगे जेल
फ्लैग मार्च के जरिए भोपाल पुलिस ने संदेश दिया है कि त्योहारों पर किसी भी तरह का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 300 जवानों व 40 पुलिस वाहनों के साथ पुलिस अधिकारियों ने भोपाल के संवेदनशील इलाकों व प्रमुख क्षेत्रों का भ्रमण किया. फ्लैग मार्च पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के नेतृत्व में शुरू हुआ, जिसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल, पुलिस उपायुक्त जितेंद्र सिंह पवार, पुलिस उपायुक्त संजय सिंह, पुलिस उपायुक्त संजय अग्रवाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
कहां-कहां पहुंचा फ्लैग मार्च?
फ्लैग मार्च लाल परेड ग्राउंड से शुरू होकर लिली टॉकीज तिराहा, जिंसी तिराहा, बोगदा पुल होते हुए प्रभात चौराहा से अशोक गार्डन, 80 फीट रोड होते हुए भारत टॉकीज ओवर ब्रिज होते हुए संगम टॉकीज तिराहा, काली मंदिर, चार बत्ती चौराहा, रेत घाट, रॉयल मार्केट तिराहा लालघाटी चौराहा होते हुए वापस रेत घाट, पाॅलीटेक्निक चौराहा, राजभवन तिराहे होते हुए वापस लाल परेड ग्राउंड पहुंचा.
फ्लैग मार्च में RAF, QRF, SAF व थाना प्रभारी, थानों का बल, रक्षित केंद्र, यातायात का बल समेत लगभग 300 अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित रहे. फ्लैग मार्च में रुद्र, वज्र, थाना मोबाइल, जिप्सी, गिरफ्तारी वाहन समेत लगभग 40 वाहन भी शामिल रहे.फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और गुंडों, बदमाशों व असामाजिक तत्वों में भय का माहौल उत्पन्न करना था, जिससे आमजन सुरक्षित महसूस करते हुए हर्षोल्लास के साथ त्योहार का आनंद ले सके.

सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण