केंद्रीय मंत्री की शिकायत के बाद माइनिंग इंस्पेक्टर निलंबित, धार कलेक्टर ने उठाया कड़ा कदम
इंदौर/धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में माइनिंग इंस्पेक्टर संदेश पिपलोदिया को कलेक्टर ने हटा दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने अधिकारियों के बीच बैठक में माइनिंग इंस्पेक्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। धार के कलेक्ट्रेट में बैठक हुई थी, जिसमें राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने खनिज विभाग के इंस्पेक्टर संदेश पिपलोदिया पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। उन्होंने यहां तक कहा था कि माइनिंग इंस्पेक्टर लोगों से कहता है कि 'राजनीति के जरिए आओगे तो ज्यादा पैसे लगेंगे और सीधे मिलोगे तो कम पैसे में काम हो जाएगा।'
केंद्रीय राज्य मंत्री के बयान के बाद धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने खनिज इंस्पेक्टर पिलोदिया को हटा दिया है। पिलोदिया धरमपुरी क्षेत्र में काम कर रहे थे, उन्हें जिला कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। इसके अलावा काम में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। इस मामले की प्रशासनिक टीम अलग से जांच कर रही है।

साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर